{"_id":"5ec97eaa8ebc3e906e128bb9","slug":"yusuf-aka-badshah-was-charged-with-a-goon-act-meerut-news-mrt483110156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसुफ उर्फ बादशाह पर लगा गुंडा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसुफ उर्फ बादशाह पर लगा गुंडा एक्ट
विज्ञापन
- जली कोठी में आधी रात को भीड़ जुटाकर दावत करने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जली कोठी में लॉक डाउन का उल्लंघन और हॉट स्पॉट इलाके में दावत करने वाले यूसुफ उर्फ बादशाह पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया है।
यूसुफ उर्फ बादशाह ने 14 मई की देर रात अपने घर के बाहर भीड़ जुटाकर 100 से अधिक लोगों को दावत दी थी। सूचना पर एडीएम सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। यूसुफ उर्फ बादशाह 30 जून 2019 को शांति मार्च के जुलूस के दौरान हुए बवाल का भी आरोपी रहा है जिसे उस समय भी पुलिस ने जेल भेजा था। 14 मई 2020 की रात को दर्ज हुए मुकदमे में देहली गेट पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ तीन दिन में चार्जशीट लगा दी थी। एसओ देहलीगेट रविंद्र पलावत ने बताया कि यूसुफ उर्फ बादशाह पर गुंडा एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी यूसुफ उर्फ बादशाह को जिला बदर करने की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।