फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yunus of Bareilly first in running competition

Meerut News: दौड़ प्रतियोगिता में बरेली के यूनुस प्रथम

Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Yunus of Bareilly first in running competition
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में गुर्जर धनसिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 60 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता बरेली के यूनुस को मुख्य अतिथि ने बाइक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ में मेरठ सहित बिजनौर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर व बरेली आदि के लगभग 60 धावकों ने भाग लिया। पहले दो चरणों में प्राथमिक दौड़ हुई। जिसमें पास होने वाले धावक ही फाइनल दौड़ में शामिल हुए।
विज्ञापन

कोच जोनी विधूडी ने बताया कि फाइनल दौड़ में बरेली के यूनुस ने प्रथम, आकाश कसाना नोएडा ने द्वितीय, अश्विनी अलीगढ़ ने तृतीय व गणेशपुर हस्तिनापुर के परवेश ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बाइक, द्वितीय में फ्रिज, तृतीय में एलईडी व चतुर्थ में साइकिल दी गई। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देहात में बहुत प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि गुर्जर धनसिंह कोतवाल ने गुर्जर समाज ही नहीं, वरन देश के लिए बलिदान किया है। इस मौके पर विनोद भाटी, सतीश, अविनाश, शुभम लोईया, पुनीत पाली, अर्षित गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed