{"_id":"670c5d1f0604c656f809b814","slug":"youths-riding-tractor-trolley-created-ruckus-in-ramlila-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106581-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार युवकों ने रामलीला में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार युवकों ने रामलीला में मचाया उत्पात
विज्ञापन
मवाना। बीती रात जूनियर हाई स्कूल के मैदान में रामलीला में ट्रैक्टर ट्राली में सवार कुछ युवक जबरन बैरिकेडिंग को तोड़कर अंदर घुस गए तथा हंगामा किया। मंच से अनाउंसमेंट करने पर पुलिस दौड़ी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। विहिप जिलाध्यक्ष व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं होने पर आला अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
जूनियर हाई स्कूल के निकट मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा पर्दे पर रामलीला दिखाई जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष एवं विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाब्बा ने बताया कि शनिवार की रात रावन दहन से पहले पर्दे पर रामलीला दिखाई जा रही थी। रात लगभग 9:30 बजे के आसपास एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर 25-30 युवक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गए तथा उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कई बल्लियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो सुभाष गाब्बा ने माइक से अनाउंस कर कहा कि युवक उत्पात मचा रहे हैं। पुलिस कहां है। इसके बाद पुलिस दौड़ी, लेकिन तब तक युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गए। सुभाष गाब्बा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि कहीं कुछ नहीं हुआ है। दशहरा पूरी शांति के साथ संपन्न हुआ है।