फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths riding in police car molest nurse, beat up fellow employee

Meerut News: सिपाही की कार में सवार युवकों ने नर्स से सरेराह की छेड़छाड़, साथी कर्मचारी को पीटा

Tue, 18 Feb 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youths riding in police car molest nurse, beat up fellow employee
तेजगढ़ी चौराहे पर हंगामा, पुलिस का दावा कार की साइड लगने का विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के निकट सोमवार शाम सिपाही की कार में सवार युवकों ने बाइक पर साथी कर्मचारी के साथ जा रही निजी अस्पताल की नर्स से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि नर्स को उठाने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर नर्स के साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की। हंगामा होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। जांच में सामने आया कि कार आगरा में तैनात एक सिपाही की है।
गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भावनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती नर्स का काम करती है। सोमवार को ड्यूटी के बाद वह अपने साथी कर्मचारी के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। मेडिकल कॉलेज के निकट एक कार सवार में युवकों ने नर्स के साथ छेड़छाड़ की। उस पर छींटाकशी करते हुए कार सवार तेजगढ़ी तक पहुंच गए। विरोध पर कार सवारों ने नर्स के साथी कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

नर्स ने अपने अस्पताल से अन्य कर्मचारियों को फोन करके मौके पर बुला लिया। कार सवार मौके से भाग गए। कर्मचारियों के साथ नर्स तेजगढ़ी चाैकी पर पहुंची। उसने कार का नंबर बताते हुए कार्रवाई की मांग की। नंबर के आधार पर पुलिस ने कार सवार की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि कार यूपी पुलिस के सिपाही अनुज कुमार की है, जो आगरा में तैनात है। वह जेल चुंगी पर रहता है। आरोप है कार मालिक सिपाही होने का पता चलने पर पुलिस उसे बचाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों ने तेजगढ़ी चौकी पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें किसी तरह शांत किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता को साथ लेकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में कार की साइड लगने को लेकर विवाद सामने आया है। जबकि सिपाही अनुज ने बताया कि उनके साथी कार लेकर गए थे। उन्होंने बाइक सवार युवती पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed