UP: संप्रदाय विशेष के युवकों ने दिया मानवता का परिचय, तड़पते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दर्दनाक था हादसा
UP News : मेरठ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद संप्रदाय विशेष के युवकों ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तड़पते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद संप्रदाय विशेष के युवकों ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि चिकित्सकों ने बलेनो कार सवार फौजी व छात्र को मृत घोषित कर दिया। अभी तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है।
हाईवे पर हुआ था हादसा
बृहस्पतिवार की रात में मीरा बिस्टो रिसोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय खड़ौली गांव के कुछ युवक हाईवे के किनारे पर घूम रहे थे। इस दौरान संप्रदाय विशेष के युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम
कार हादसे में हुई युवकों की मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके अलावा तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
वहीं, खड़ौली गांव निवासी रिजवान, इमरान, आरिफ व यूनुस ने बताया कि वह हाईवे किनारे पर रात के समय घूम रहे थे। इसी बीच उन्हें कुछ तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह हाईवे की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि एक बलेनो कार मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही थार में जा घुसी। हादसे के बाद थार गाड़ी के इंजन में आग लग गई थी। युवकों ने किसी तरह पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, मौके से मिला सामान युवकों ने पुलिस को सौंप दिया था।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
इसके बाद दोनों कार सवार घायलों को युवकों ने बाहर निकाला। वहीं, दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके से गुजर रहे एक टेंपो को रोका और उसकी मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। वहीं, अस्पताल में चिकित्सकों ने रोहटा रोड स्थित मेल्फोर्ड कॉलोनी निवासी सेना के जवान रोहित तोमर व छात्र हर्ष को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
बताया गया कि बलेनो कार सवार तीसरा युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार चल रहा है।