{"_id":"6a2c35c7343f9cd4fc0e0801","slug":"youths-from-pathauli-demand-roadways-bus-service-via-viral-video-meerut-news-c-73-1-mct1008-107502-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पथौली के युवाओं ने वीडियो वायरल कर उठाई रोडवेज बस सेवा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पथौली के युवाओं ने वीडियो वायरल कर उठाई रोडवेज बस सेवा की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पथौली के युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर गांव और आसपास के क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि इस मार्ग से जुड़े करीब 10 गांवों के लोगों को नियमित बस सेवा नहीं मिलने के कारण रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण चौधरी सूरज ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए मेरठ और अन्य कस्बों में जाते हैं लेकिन रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से उन्हें निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार समय पर वाहन नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं की कक्षाएं और परीक्षाएं भी प्रभावित होती हैं। नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो में युवाओं ने कहा कि यदि इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाए तो गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। तर्क दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर ईंधन की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का आह्वान करते रहे हैं। ऐसे में यदि गांवों तक बस सेवा उपलब्ध होगी तो लोग निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों का कम उपयोग करेंगे, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा। युवाओं ने शासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि जनहित में इस मार्ग का सर्वे कर जल्द रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए।