फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths broke a teen shed in Golden Avenue

गोल्डन एवेन्यू में युवकों ने टीन शेड तोड़ा

Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youths broke a teen shed in Golden Avenue
गोल्डन एवेन्यू में युवकों ने टीन शेड तोड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। गोल्डन एवेन्यू फेज द्वितीय में मंदिर के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर टीन शेड डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलोनी पहुंचकर टीन शेड तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची। फिलहाल इस मामले में मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी।
कॉलोनी में मंदिर के पास कुछ जमीन खाली पड़ी है। खाली जमीन पर मंदिर कमेटी द्वारा टीन शेड डाल दिया गया था। इस टीन शेड को डालने का पास में रहने वाले बैंक से रिटायर्ड एक मैनेजर लगातार विरोध कर रहे थे। टीन शेड को कुछ दिन पहले बाहरी युवकों ने तोड़ दिया था, जिस पर मंदिर कमेटी सदस्यों ने थाने में तहरीर दी थी। शनिवार सुबह टीन शेड तोड़ने के लिए फिर से आधा दर्जन से अधिक युवक पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर टीन शेड को तोड़ दिया। मंदिर कमेटी के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग से लेखपाल एवं पल्लवपुरम थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि टीन शेड को बाहरी युवकों द्वारा तोड़ा गया है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। लेकिन मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण में लेखपाल तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed