फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth's body found on bank roof

Meerut News: बैंक की छत पर मिला युवक का शव

Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found on bank roof
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की दूसरी मंजिल की छत पर सोमवार को देर शाम भोलू (22) का शव पड़ा मिला। मृतक की मां राजेंद्री ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कर जांच शुरू कर दी है।
किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की दूसरी मंजिल पर राजा अपनी पत्नी तारावती और तीन बेटी के साथ रहता है। वह पेशे से मजदूरी करता है। सोमवार शाम छह बजे जब वह मजदूरी करके लौटा तो उसने अपने मकान की छत पर भतीजे भोलू पुत्र राजेंद्र निवासी राली चौहान मार्ग, मोहल्ला अहमदपुरा का शव पड़ा मिला। उसने मृतक के पिता राजेंद्र को भोलू के शव के पड़े होने की जानकारी दी। जिस पर मृतक का पिता राजेंद्र, मां राजेंद्री, भाई अर्जुन और युवराज मौके पर पहुंचे। भालू पेशे से शटल कॉक बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


--------
शव के पास पड़े पाए गए दो ग्लास और शराब के पव्वे
सूचना मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को शव के पास से एक प्लास्टिक बोतल, दो ग्लास और कुछ शराब के पव्वे बरामद किए। मृतक के एक पैर का जूता निकला पड़ा हुआ था। जिनकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने सभी सामानों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मां ने लगाया हत्या का आरोप
बेटे का शव देखते ही उसके पिता राजेंद्र, मां राजेंद्री और भाई अर्जुन, युवराज बदहवास हो गए। मां राजेंद्री ने विलाप करते हुए भोलू की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के परिजनों ने देर रात अभी तक कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed