फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth wandering in search of employment under BJP rule: SP Singh

भाजपा राज में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा: एसपी सिंह

Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth wandering in search of employment under BJP rule: SP Singh
मेरठ। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के राज में पढ़े-लिखे युवा सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। वह रविवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए समाजादी शिक्षक सभा (मेरठ मंडल) के मंडल सम्मेलन एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने जिला व महानगर के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि सरकार ने 69,000 शिक्षक भर्ती में गडबडी करके सरकार पिछड़ा वर्ग का हक मार रही है। महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देना ही नहीं चाहती, वो केवल युवाओं को मंदिर-मस्जिद में ही उलझा कर रखना चाहती है। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल कुमार भदौड़ा ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करना ही नहीं चाहती। वह शिक्षकों के हित के बारे में नहीं सोचती है। समाजवादी शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी ने कहा कि आज की प्रमुख चुनौती संविधान को बचाने की है। अगर संविधान को बचाना है तो शिक्षकों को आगे आना होगा और सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध आंदोलन करना होगा। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, कृष्ण पाल यादव, परविन्द्र सिंह ईशू, हाजी अकबर चौधरी, ब्रजमोहन सैनी, दुलीचन्द यादव, संदीप यादव, मनोज चपराणा, डॉ. संजीव गुर्जर, शहादत अख्तर और डॉ. निर्भय सिह आदि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षाविद् प्रोफेसर जलीस अहमद को समाजवादी शिक्षक सभा का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed