फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot on suspicion of being an informer, case registered against three

मुखबिरी के शक में युवक को मारी थी गोली, तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Youth shot on suspicion of being an informer, case registered against three
मुखबिरी के शक में युवक को गोली मारी, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। मुखबिरी के शक में तीन युवकों ने जिम से लौट रहे सर्वेश उर्फ बिट्टू पर फायरिंग कर दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने तीन युवकों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।
शिवलोकपुरी निवासी सर्वेश कुमार उर्फ बिट्टू बृहस्पतिवार रात स्कूटी पर दोस्त हर्ष के साथ जिम से लौट रहा था। आरोप लगाया कि जिटौली फ्लाईओवर के पास मंगलपुरी निवासी मोनू, अभिषेक और मोंटू ने सर्वेश को रोक लिया। चारों आपस में बात करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वेश ने मोनू से पूछा कि वह उदास क्यों है। इतना कहने के बाद ही मोनू ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। सर्वेश के पैर में गोली लगी। किसी तरह सर्वेश और हर्ष वहां से बचकर भाग निकले। कुछ राहगीरों ने घायल सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्वेश की बहन सीमा कंकरखेड़ा थाने पहुंचीं। सीमा ने पुलिस को बताया कि मोनू सट्टेबाजी करता है। उसके भाई ने कई बार इसका विरोध किया। आरोप है कि मुखबिरी के शक में मोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके भाई को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने तीनों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed