{"_id":"624364ad9c7e1d27be517a35","slug":"youth-shot-himself-in-a-couple-dispute-in-modipuram-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीपुरम : दंपती विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीपुरम : दंपती विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत
Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
सार
युवक ने घर के पीछे पड़े खाली प्लॉट में घटना को अंजाम दिया। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात को पति पत्नी में हुए विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित युवक ने घर के पीछे खाली प्लॉट में जाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित गणपति विहार निवासी 45 वर्षीय टीटू मूल रूप से सरधना के पोहल्ली गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। पति पत्नी में पिछले 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। कई बार विवाद ज्यादा भी बढ़ा।
विज्ञापन
मंगलवार रात पति पत्नी में फिर से कहासुनी हो गई। मामला झगड़े तक पहुंच गया। विवाद से परेशान होकर टीटू घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में चला गया। वहां पर उसने तमंचे से गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद टीटू खून से लथपथ खाली प्लॉट में पढ़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने के कारण खून काफी बह गया था जिस कारण से युवक की मौत हो गई।
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि शव को मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृश्य पति-पत्नी में विवाद सामने आ रहा है।