फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth serious after being shot in land dispute

जमीनी के विवाद में गोली लगने से युवक गंभीर

Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth serious after being shot in land dispute
जमीनी के विवाद में गोली लगने से युवक गंभीर
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव अलीपुर मोरना में रविवार की शाम जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोली चल गई, जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति के दोस्त को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस से मवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, अलीपुर मोरना गांव में रविवार शाम एक ही परिवार के चाचा-भतीजा में जमीन के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसमें काफी देर तक कहासुनी हुई। उसके बाद गोलियां चल गई, जिसमें अपने दोस्त के घर किसी काम से आया मोहित पुत्र महक सिंह निवासी सदरपुर थाना बहसूमा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीण सहम गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने घायल युवक को मवाना सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने युवक को गोली लगने की पुष्टि करते हुए गंभीर हालत होने पर मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त युवक को गोली नहीं लगी, वह चाकू लगने से घायल हुआ है। युवक को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed