फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth returning from Saudi Arabia gang-rapes woman in car with friend; prime accused arrested.

Meerut News: सऊदी से लौटे युवक और दोस्त ने कार में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from Saudi Arabia gang-rapes woman in car with friend; prime accused arrested.
- पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की सरधना रोड पर सऊदी अरब से घर लौटे आरोपी नानू गांव निवासी अब्दुल और उसके साथी इब्राहिम के साथ मिलकर 25 जून को एक युवती के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नानू गांव निवासी अब्दुल सऊदी अरब में कार चलाता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर लौटा था। लगभग दो महीने पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से एक मुस्लिम युवती से हुई थी। गत 25 जून को आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। वह अपने दोस्त के साथ कार में पहुंचा और युवती को बैठा कर सरधना रोड की ओर ले गया। आरोप है कि जंगेठी गांव के पास कार में दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी युवती को सरधना रोड पर छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पीड़िता किसी तरह नंगलाताशी चौकी पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी सिटी का कहना है कि मुख्य आरोपी अब्दुल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जल्द दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed