{"_id":"6ac26a9612a24448330d1876","slug":"youth-missing-from-maliana-found-at-bhola-jhal-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108939-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मलियाना से लापता युवक का भोला झाल से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मलियाना से लापता युवक का भोला झाल से मिला
विज्ञापन
- 23 सितंबर से लापता था राधेश्याम
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला झाल गंगनहर से रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान शेखपुरी मलियाना निवासी राधेश्याम (26) पुत्र दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक राधेश्याम 23 सितंबर से लापता चल रहा था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद टीपीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन लगातार अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को भोला झाल के समीप ग्रामीणों ने गंगनहर में एक शव देखा और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -