{"_id":"640069266ea00737970ea688","slug":"youth-injured-in-celebration-firing-in-baghpat-news-police-detained-four-youth-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुआ युवक, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुआ युवक, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया
Thu, 02 Mar 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में हर्ष फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चार युवकों हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बावली गांव में बेटा पैदा होने की खुशी में जश्न मना रहे एक घर में हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएछसी में भर्ती कराया, जहां से घायल की हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आज, मनचलों से परेशान बेटियां, पढें-ताजा खबरें
विज्ञापन
घायल सागर पुत्र सतेन्द्र बावली गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लगभग 20 दिन पहले सागर की पत्नी को ने बेटे को जन्म दिया था, जिसके जश्न में बुधवार की देर रात्रि घर पर ही डीजे बजा कर जश्न मनाया जा रहा था, तभी अचानक गोली लगने से सागर घर हो गया, गोली की आवाज सुनकर नाच रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल को लेकर सीएचसी भर्ती कराया, जहां से घायल की हालत को देखते हुए नगर के निजी में भर्ती कराया गया है। सवि रतन गौतम ने बताया कि घायल सागर ने गांव के ही दो-तीन युवको के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में चार युवकों को पूछताछ के लिए लिया गया है, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।