फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, दो बच्चियों की मां ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 02 Mar 2023 09:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Mar 2023 09:18 PM IST
खास बातें

किसान-मजदूर संगठन की महापंचायत आज मेरठ में आयोजित की जा रही है। महापंचायत में आज किसानों की समस्याओं को उठाया गया। वहीं आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला शहर की अग्रसर और उल्लेखनीय महिलाओं को सम्मानित करेगा। पूरी डिटेल खबरें में पढ़ें।

विज्ञापन
Meerut News Live: student unable to give exams due to eve teasing, read latest news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

09:05 PM, 02-Mar-2023
मेरठ जनपद में बहसूमा क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

बताया गया कि दो बच्चियों से मां का आचल छीन गया है।
07:19 PM, 02-Mar-2023

ऑनर किलिंगः युवक से बात करते देख बेटी को उतारा मौत के घाट

बागपत जनपद के पांची गांव में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। युवक से फोन पर बात करते हुए देख गुस्साए होमगार्ड पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसका शव भाई की मदद से मुकारी गांव में हिंडन पुल से नीचे फेंक दिया। 

पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी से मृतक युवती का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
07:18 PM, 02-Mar-2023

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार पर बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के बाद अब उनकी पत्नी, छोटे भाई व तीन बेटों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एक माह पूर्व पासपोर्ट कार्यालय द्वारा हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था।

05:26 PM, 02-Mar-2023
शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं जांच के बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

गाजियाबाद के शहीद नगर चिकंबरपुर निवासी सिपाही अहसान अली पर आरोप है कि उसने पांच साल पहले हल्द्वानी निवासी एक युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को पुलिस में सिपाही होना बताते हुए पीड़िता से मिलना जुलना शुरू कर दिया। युवती को नैनीताल होटल में मिलने के लिए बुलाया और वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। सुबह के समय पता चलने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो उससे शादी करने की बात कही गई।

शादी के लिए शर्त रखने पर आरोपी के कहने पर पीड़िता ने प्राइवेट नौकरी और यूपीएसआई की प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। आरोपी ने शादी के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के कहने पर उसके परिजनों से मिलकर भी शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में मना कर दिया।

वहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद आरोपी सिपाही अपने परिजनों के साथ पहुंचा और शादी करने की सहमति जताई। लेकिन शादी की तिथि के बाद भी शादी नहीं की। अब पीड़िता को उसके भाई व एक अन्य व्यक्ति ने चुप बैठने के लिए मोबाइल पर धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी संजीव सुमन से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।
04:56 PM, 02-Mar-2023

बिजनौर में वन गुर्जरों के ढेरे में लगी आग, लाखों का नुकसान

राजगढ़ रेंज में वन गुर्जरों के डेरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कई वन गुर्जर परिवारों की अग्निकांड से हजारों की नगदी और सामान जल गया।

भागूवाला क्षेत्र के कठियारी नदी के निकट राजगढ़ रेंज में करीब तीन दर्जन वन गुर्जर परिवार झोपड़ियों में रहकर पशुपालन से आजीविका चलाते है। बृहस्पतिवार को दिन करीब 12 बजे डेरों के निकट पड़ी पराल में अचानक आग लगने से हवा के साथ आग वन गुर्जर डेरों तक पहुंच गई। अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया। वन गुर्जर परिवारों ने प्रशासन और अग्निशमन दल को सूचना देने के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए। अग्निशमन विभाग के प्रभारी केएस जादौन, थाना प्रभारी मंडावली रविंद्र सिंह की मदद से अन्य डेरों और जंगल में फैलती आग पर काबू किया।

अग्निकांड में कई वन गुर्जरों की घर में रखी नगदी, अनाज और सामान जल गया। अग्निकांड में वजीर अली वन गुर्जर के परिवार में शादी समारोह के लिए रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी और सामान भी जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मौला अली, वसीर अहमद, शमशेर, शमशाद सहित कई परिवार प्रभावित हुए। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय परिवारों को अग्निकांड में प्रभावित वन गुर्जरों के हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने पीड़ित वन गुर्जर परिवारों को दैवीय आपदा के अंतर्गत मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
04:55 PM, 02-Mar-2023

सहारनपुर में 40 स्थानों से हटाया अतिक्रमण, आठ हजार जुर्माना

 सहारनपुर जनपद में नगर निगम ने घंटाघर से कुतुबशेर चैक व देहरादून चैक तक दोनों साइड में अतिक्रमण हटाओं तथा बिजली व टेलीफोन के खम्भों से होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 40 दुकानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया और करीब आठ हजार रुपये जुर्माना किया गया। बिजली व टेलीफोन के पोल पर अनधिकृत रुप से लगे होर्डिंग भी उतारे गए और उन्हें लाद कर निगम लाया गया। यातायात पुलिस भी अभियान में साथ रही।

नगर निगम के राजस्व, विद्युत व विज्ञापन विभाग ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कुतुबशेर चैक से देहरादून चैक तक एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान सड़क के दोनों साइड चलाया गया। घंटाघर से कुतुबशेर चैक तक 17 स्थानों से तथा घंटाघर से देहरादून चैक तक 23 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। टेलीफोन व बिजली के पोल पर अनधिकृत रुप से लगाये गए 30 से ज्यादा होर्डिंग व बोर्ड भी हटाए गए और उन्हें ट्राली में भरकर निगम लाया गया। गलत ढंग से होर्डिंग लगाने व अतिक्रमण करने वाले करीब 15 दुकानदारों पर आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 02-Mar-2023

Saharanpur: ट्यूबवेल के कमरे छत से लटका मिला युवक का शव 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ निवासी रवि सैनी (22) का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में छत के कुंड से धोती व रस्सी से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव बुंदू गढ़ निवासी रवि सैनी (22) पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सैनी के गांव के पास ही खेत है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे आसपास काम करने वाले किसान जब रवि सैनी के खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई, रवि सैनी का शव छत के पंखे से लटका हुआ था। जिस पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कुंडे से नीचे उतारा गया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक रवि सैनी के माता पिता की मौत हो चुकी है, वह घर में अकेला रहता था तथा कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।

थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी ने बताया मृतक रवि सैनी का शव ट्यूबेल के कमरे में छत के कुंडे से धोती व रस्सी से लटका हुआ मिला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
02:51 PM, 02-Mar-2023

सहारनपुर में फ्रांस का नागरिक सड़क हादसे में घायल,

सहारनपुर के सरसावा में नेशनल हाईवे 344 पर फ्रांस से आया एक व्यक्ति अपनी ही बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा में करीब सवा 10 बजे घायल को लेकर पहुंची फ्रांसीसी नागरिक नैथली ने बताया कि वह अपने पति सोलनीयर फिलिप के साथ मंगलवार को किराए पर ली गई बाइकों से दिल्ली से ऋषिकेश पहुंची थी, जिसके बाद वे आज ऋषिकेश से सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जा रहे थे। उनके साथ ही उनकी किराए पर ली गई कार भी चल रही थी। नेशनल हाईवे 344 पर अचानक उनके पति की बाइक के आगे सड़क पर पड़ा हुआ पत्थर आ गया। जिससे उनके पति अनियंत्रित होकर सड़क पर बाइक सहित गिर पड़े और चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपने कार के ड्राइवर की सहायता से पति को उठाया तथा अस्पताल लेकर आए। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया की दुर्घटना में फ्रांसीसी नागरिक सोलनीयर फिलिप के हाथ में आई खुली चोट की मरहम पट्टी तथा अन्य प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। सड़क पर गिरने के कारण विदेशी नागरिक की छाती में दर्द था जिसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि फ्रांसीसी दंपती ठीक है। गिरने से फ्रांसीसी नागरिक सोलनीयर फिलिप की छाती की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आया है जिसका उपचार हो गया है जिस पर्यटक एजेंसी के माध्यम से दोनों फ्रांसीसी नागरिक भारत भ्रमण करने आए थे। उनके लोग पहुंच गए हैं तथा दोनों की बाईके तथा अन्य सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। 
12:35 PM, 02-Mar-2023

फिर गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के पास सुरंग कर चोरी का प्रयास

मेरठ के परतापुर के बाद अब गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के पास सुरंग कर चोरी का प्रयास किया गया है। जिसमें सराफ की दुकान को खंगालने की कोशिश की है। 

सर्राफा व्यापारी हेमेंद्र राणा की राणा ज्वेलर्स, गढ़ रोड, नंदन सिनेमा के सामने गांधी आश्रम के पास एक बार फिर से अपराधियों ने सुरंग बनाने की कोशिश की है और उनकी दुकान में नुकसान करने का प्रयास किया है।

सहारनपुर में ग्राम प्रधान उपचुनाव में 32 प्रतिशत ग्रामीणों ने डाला वोट
नागल में गुरुवार को गांव बढे़डी कोली के ग्राम प्रधान उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक करीब 32% ग्रामीणों ने अपना वोट डाला है चुनाव में चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं बताते चलें करीब 4 माह पूर्व ग्राम प्रधान किलो देवी का स्वर्गवास हो गया था जिसके कारण गांव की प्रधान का पद रिक्त हो गया था जिसमें उपचुनाव होना तय था चुनाव में लता पति नरेश, मोनिका पत्नी ललित कुमार, संतोष पत्नी विजेंद्र सिंह, संतोष पत्नी बिरमपाल चुनाव मैदान में 4 मार्च को गांव को नया प्रधान मिल जाएगा।
11:54 AM, 02-Mar-2023
2.75 लाख उपभोक्ताओं ने कराई केवाईसी
पीवीवीएनएल की ओर से शहर में 2.75 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर उनके विद्युत बिल खाते से जोड़ दिए गए हैं। अब उन्हें बिजली से संबंधित सभी जानकारी उनके मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएगी। विभाग की ओर से पिछले एक माह से उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर उनके खातों से जोड़े जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मेरठ में कुल 3.22 लाख उपभोक्ता हैं जिनमें से 2.75 लाख उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर उनके खाते से जोड़ा जा चुका है। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी कर दी जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed