{"_id":"5e1791918ebc3e87f440d616","slug":"youth-dies-in-uncontrolled-car-truck-entring-and-three-injured-sardana-news-mrt462995874","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ट्रक में घुसने से एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ट्रक में घुसने से एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बुधवार देर रात मानपुरी गांव के निकट तेज गति से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चारों युवक दिल्ली से मसूरी घूमने जा रहे थे। हादसे की सूचना से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी निवासी जतिन पुत्र सुरेंद्र बुधवार रात करीब कार में सवार होकर अपने दोस्त हितेंद्र पुत्र सुरेशचंद, आशीष व उदित पुत्र कंवरपाल के साथ मसूरी घूमने जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे जब वह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर मानपुरी गांव के निकट पहुंचे तो अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कुछ दूर जाकर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में जतिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।