{"_id":"5fda4f678ebc3e3f3317dd30","slug":"youth-dies-in-amarsinghpur-village-due-to-dog-bite-mawana-news-mrt515895264","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरसिंहपुर गांव में कुत्ते के काटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरसिंहपुर गांव में कुत्ते के काटने से युवक की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। अमरसिंहपुर गांव में कुत्ते के काटने से युवक की दो माह बाद हालत बिगड़ गई। मंगलवार रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने सीएचसी पहुंचकर इंजेक्शन लगवाए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि ग्राम अमरसिंहपुर निवासी विपिन(26) पुत्र ऋषिपाल को गांव में ही दो माह पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था। युवक ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन न लगवाकर घरेलू इलाज करा लिया। तीन दिन पहले अचानक विपिन की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया। मंगलवार रात इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई। युवक अविवाहित था और चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता ऋषिपाल, माता विमलेश, बहन अरुणा, डिम्पी, भाई नितिन व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। अस्पताल से शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बुधवार को परिवार और विपिन के संपर्क में आए 24 लोगों ने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। युवक की मौत से लोगों में दहशत है।