{"_id":"6a60d7965c47ff78d109d3cf","slug":"youth-congress-workers-interacted-with-female-students-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1252014-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से किया संवाद
Wed, 22 Jul 2026 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम छात्रों की गूंज अभियान के तहत पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मुदब्बिर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई कॉलेजों और कोचिंग सेंटर पर जाकर छात्रों से संवाद किया।
मुदब्बिर अली ने कहा कि पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अधर में है। पेपर लीक से लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जो छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस जाहिद वाहिद, आरिफ राजपूत ओसामा नवाब, आमिर राजा आदि रहें।