फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth caught

संगीत सोम के कोठी पर रविवार को देर रात सुरक्षाकर्मियों ने घूमते पकडा संदिग्ध

Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
youth caught
सरधना। तहसील रोड स्थित विधायक संगीत सोम की कोठी की छत पर रविवार रात सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उन्होंने उसे आवाज दी तो वह भागने लगा। उन्होंने उसे गोली मार देने को कहा तो वह रुक गया। उसकी पहचान टॉउन हॉल रोड निवासी आमिर पुत्र रसीद के रूप में हुई। विधायक की सुरक्षा में लगे गार्डों ने उससे छत पर आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कभी वह बताता कि उसका दिन में कबूतर उड़ गया था। वह मेला देखकर लौटा तो विधायक की छत पर उसे अपना कबूतर दिखाई दिया। इस पर वह उसे पकड़ने के प्रयास में विधायक संगीत सोम की कोठी की छत तक जा पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आमिर का सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। इस संबंध में विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम ने बताया कि रात्रि में इस तरह मकान की छत पर आना बेहद गलत है। हालांकि विधायक संगीत सोम को जेड श्रेेणी की सुरक्षा मिली है। युवक के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा अनहोनी की घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed