फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with intent to kill after refusing to drink alcohol; FIR registered.

Meerut News: शराब पीने से मना करने पर युवक पर किया जान लेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill after refusing to drink alcohol; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भमौरी निवासी युवक के साथ मारपीट कर सिर पर धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि रास्ते में साथ मौजूद युवकों ने शराब पी रखी थी और उसे भी शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर गाली-गलौज के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान किसी आरोपी ने उसके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भमौरी निवासी अजय सिंह के अनुसार, सेंट चार्ल्स तिराहे पर उसका मकान है। वह अपने मित्र गौरव प्रताप सिंह और राजू के साथ वहां गया था। आरोप है कि इसी दौरान भमौरी निवासी मोनू अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके मकान पर पहुंचा। मोनू ने उसे घूमने चलने के लिए कहा। इस पर वह उनके साथ चला गया। युवकों ने शराब पी रखी थी और उसे भी शराब पीने के लिए कहने लगे। उसके मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान किसी युवक ने उसके सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। सिर में चोट लगने से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आरोप है कि घटना के बाद युवक उसे अस्पताल के पास छोड़कर भाग गए। चोट लगने के कारण वह वहीं पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed