{"_id":"6a2ed433837642676f0a3c83","slug":"youth-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-after-intruders-barged-into-his-home-fir-registered-against-three-individuals-meerut-news-c-73-1-mct1008-107534-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी कामिल के साथ रंजिश के चलते आरोपी साजिद, हामिद व अकबर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
सरूरपुर थाने पर अजमल ने तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात उसका भाई कामिल घर में बैठा था। इसी बीच आरोपी धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई साथ गाली-गलौज कर दी। जब उसके भाई ने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोगों का आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -