फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth assaulted in Mulheda; accused of being struck on the head with a pistol and country-made gun.

Meerut News: मुल्हेड़ा में युवक से मारपीट, पिस्टल-तमंचे से सिर पर वार का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted in Mulheda; accused of being struck on the head with a pistol and country-made gun.
- सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मुल्हेड़ा गांव में रविवार को मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवक वंश के साथ मारपीट और हथियार से हमला किया गया था। पीड़ित के चाचा संजय का आरोप है कि रितिक, सतेंद्र समेत चार लोगों ने वंश को रास्ते में रोककर मारपीट की और पिस्टल व तमंचे से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। फायर करने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में पुलिस ने रितिक और सतेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से शिकायत की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मुल्हेड़ा गांव निवासी संजय ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उनका भतीजा वंश मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि कुलदीप के घर के पास रितिक, सतेन्द्र, रोबिन पुत्र वीरेंद्र और एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए वंश के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों ने पिस्टल और तमंचे से वंश के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने अवैध हथियार से फायर करने का प्रयास भी किया। जान बचाने के लिए वंश किसी तरह मौके से भाग निकला। आरोप है कि हमलावर उसकी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद होने का दावा किया गया है। घटना का फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना में रितिक और सतेन्द्र के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी दोनों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज है। इसी को लेकर एसएसपी से शिकायत कर सभी नामजद और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना में लगाए गए अन्य आरोपों और अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed