{"_id":"6a5a6ae3d311c7e8580b19bf","slug":"youth-accused-of-misappropriating-10-lakh-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1011-156344-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक पर 10 लाख हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक पर 10 लाख हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। जिला कारागार में बंद संदीप ने जेल में बंंदी मोहित पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को वकील बताकर विश्वास जीता, परिवार से करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी पर झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जान से मरवाने की धमकी देना का भी आरोप है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जटौली गांव निवासी संदीप पारिवारिक मामले में 14 नवंबर 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध है। जेल में उसकी मुलाकात कंकरखेड़ा निवासी मोहित से हुई, जिसने स्वयं को वकील बताया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। भरोसा जीतने के बाद मोहित जेल में कई बार उससे मुलाकात करने आया और बंदी से कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। आरोप है कि बाद में पता चला कि युवक का बार एसोसिएशन में पंजीकरण नहीं है। उसने बंदी के घर पर कैमरे लगवाकर उनका लिंक अपने मोबाइल से जोड़ लिया और परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। घर में बुजुर्ग मां और पत्नी के अकेले होने पर बंदी का नाम लेकर कई दस्तावेज और सादे कागजों पर हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान भी कराता रहा। आरोपी पर घर से मूल बैनामे, चेकबुक, पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर उसने दस्तावेज लौटाने से इन्कार कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --