{"_id":"6a25bb776022fe0c98056497","slug":"youth-accused-of-firing-over-a-dispute-of-one-rupee-meerut-news-c-73-1-mct1008-107447-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक रुपये के विवाद में युवक पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक रुपये के विवाद में युवक पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खिर्वा नोआबाद निवासी परमेंद्र कुमार ने खिर्वा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक पर एक रुपये के लेनदेन को लेकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गोली उससे चूक गई, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खिर्वा नोआबाद निवासी परमेंद्र कुमार के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए खिर्वा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। उसने सेल्समैन से 204 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। आरोप है कि सेल्समैन ने उसकी बाइक में 203 रुपये का ही पेट्रोल डाला। इस बात पर परमेंद्र ने आपत्ति जताई। इसके बाद उसकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पेट्रोल पंप संचालक भी मौके पर पहुंच गया। संचालक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी।
परमेंद्र का कहना है कि उसने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।