{"_id":"61fc4304a3417f626c61bed0","slug":"your-vote-will-be-visible-in-vvpat-machine-for-seven-seconds-city-news-mrt575707926","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सेकंड तक वीवीपैट मशीन में दिखेगा आपका वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सेकंड तक वीवीपैट मशीन में दिखेगा आपका वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सेकंड तक वीवीपैट मशीन में दिखेगा आपका वोट
मेरठ। दस फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए दीवान पब्लिक स्कूल और एसडी सदर में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी हुआ। जिसमें कर्मचारियों को सभी को कुशलपूर्वक वोटिंग कराने के बारे में बताया गया। इवीएम के साथ ही वीवीपैट मशीन को लगाया जाएगा, जिसमें सात सेकंड तक आपके द्वारा दिया गया वोट एक पर्ची के रुप में डिजिटल तौर पर दिखाई देगा। लेकिन यह पर्ची मतदाता को नहीं दी जाएगी। इससे आपके द्वारा दिए गए वोट की पुष्टि हो जाएगी। वीवीपैट मशीन ईवीएम के बराबर में ही रखी होगी।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग पार्टी यानी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वित्तीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया। उन्हें ईवीएएम और वीवीपैट के संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही पीठासीन अधिकारियों को भी बताया गया कि सभी बूथों पर मतदान सही तरीके से संपन्न कराना उन्हीं की जिम्मेदारी है। दूसरे दिन 2920 में से 2817 कर्मचारी उपस्थित रहे, जबकि 103 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों में सर्वाधिक संख्या मतदान अधिकारी तृतीय की रही।
कर्मचारियों को दी गई बूस्टर किट
केंद्रों पर प्रशिक्षण लेने पहुंचे सभी कर्मचारियों को एक-एक बूस्ट किट भी दी गई। किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाएं दी गई हैं, साथ ही काढ़ा भी शामिल है। बता दें कि सभी कर्मचारियों के वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई हैं। साथ ही बूस्टर डोज भी दिया गया है।
विज्ञापन
करीब 700 कर्मियों ने किया मतदान
दूसरे दिन के प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से विस चुनाव के लिए अपना मत दिया। दोनों केंद्रों पर मौजूद दो हजार से भी अधिक कर्मचारियों में से सिर्फ करीब सात सौ कर्मचारियों ने ही वोटिंग की।
प्रशिक्षण न लेने वालों का कटेगा एक दिन का वेतन
मुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक चौधरी ने कहा कि जो भी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्हें छह फरवरी तक अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे तो एफआईआर की जाएगी।