{"_id":"6af8a02956c686e5b00be42e","slug":"young-woman-who-went-missing-from-a-hotel-reaches-meerut-meerut-news-c-72-1-mct1010-162735-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ पहुंची होटल से लापता हुई युवती, परिजनों के सुपुर्द की, जल्द होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ पहुंची होटल से लापता हुई युवती, परिजनों के सुपुर्द की, जल्द होगी शादी
विज्ञापन
इंटर्नशिप करने के लिए आई युवती हो गई थी लापता, केरल में प्रेमी के साथ मिली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा होटल में इंटर्नशिप करने आई 20 वर्षीय को तलाश करने के बाद टीम शनिवार को केरल से ट्रेन से मेरठ लेकर पहुंची। युवती के पुलिस ने बयान लिए। युवती ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की। परतापुर थाने में युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद परिजन मान गए। युवक को भी उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गौतमबुद्धनगर जनपद के एक गांव निवासी युवती ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करने के बाद मेरठ के ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में इंटर्नशिप शुरू की थी। वह होटल में ही रहकर ट्रेनिंग कर रही थी। इसी दौरान 31 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। परतापुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को केरल से युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था। युवती के साथ ट्रेन से आरोपी जयनारायण निवासी ग्राम इत्थरवा खारियानी जिला धौंसा नेपाल को परतापुर थाने लेकर पहुंची। युवती ने युवक के पक्ष में बयान पुलिस को दिए।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रेमी युवक के साथ शादी करने की बात युवती ने परिजनों के सामने कही है। परिजन भी मान गए हैं। जल्द ही आपसी सहमति से शादी करेंगे। बयान दर्ज करने के बाद युवक-युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -