फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young men eating food in the hotel were beaten with sticks

होटल में खाना खा रहे युवक लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 28 Jul 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Young men eating food in the hotel were beaten with sticks
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में होटल में खाना खा रहे 25 वर्षीय आबिद पर फुरकान, अहसान और इमरान ने लाठी-डंड़ो से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई के दौरान आरोपियों ने उसका एक दांत भी तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियोंं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव दरकावदा निवासी आबिद ने तहरीर में बताया कि देर शाम वह हर्रा में स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए आया था। इसी दौरान कस्बा करनावल निवासी आरोपी फुरकान, अहसान, इमरान दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे। उनकी आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर इन लोगों ने लाठी-डंड़ों से उसकी पिटाई कर दी। उसका एक दांत भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed