फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man shot dead, death in hospital

सरेआम युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल में मौत

Wed, 16 Aug 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 16 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead, death in hospital
युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पर बुधवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे एक युवक को गोलियों से भून डाला। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गौरव मलिक निवासी पीनना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Young man shot dead, death in hospital
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर के मीरापुर इलाके में बुधवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन ठाकुर को ढेर कर दिया। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मृतक बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बदमाश नितिन अपने एक साथी के साथ मीरापुर थाना क्षेत्र के नंगला खेपड गांव में किसान श्यामवीर की हत्या करने आये थे। किसान श्यामवीर अपने बेटों के साथ सुबह खेत पर आया तो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों को देखकर किसान ने पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना दी।

मीरापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बुलंदशहर निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed