फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man returning from gym attacked with knife, injured

Meerut News: जिम से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल

Tue, 19 Nov 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from gym attacked with knife, injured
पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर जिम से लौट रहे भैंसा गांव निवासी सुमित पर दो दिन पूर्व तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मवाना के भैंसा गांव निवासी सुमित ने 15 नवंबर को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह अपनी बहन के घर सैनिक विहार में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को वह जिम से घर जा रहा था। रास्ते में निखिल व उसके दो अन्य साथियों ने गाली गलौज की और विरोध पर मारपीट की थी। आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निखिल व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed