फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man ensnared a young woman via Instagram, then abducted and fled with her to Indore.

Meerut News: इंस्टाग्राम से युवती को जाल में फंसाया, अपहरण कर इंदौर लेकर भागा युवक

Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man ensnared a young woman via Instagram, then abducted and fled with her to Indore.
- भावनपुर क्षेत्र की युवती है इंटर पास, अब्दुल्लापुर का रहने वाला आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को अब्दुल्लापुर निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक मईनुद्दीन उर्फ मन्नू ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने जाल में फंसाया। जिसके बाद युवती का अपहरण कर इंदौर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की पांच टीम पड़ताल कर रही है। इंदौर में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की तीन टीम इंदौर के लिए रवाना हो गई है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष ने 48 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम भी दिया है।
भावनपुर क्षेत्र के रहने वाले अनुसूचित जाति के कार चालक ने बताया कि उनकी बेटी ने इस साल इंटर की है। उनकी बेटी घर के मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाती है। इंदौर में नाई की दुकान करने वाले मईनुद्दीन उर्फ मन्नू ने इंस्टाग्राम पर मन्नू बंसल के नाम से आईडी बना रखी है। बकरीद पर मईनुद्दीन अपने घर पर आया था। उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 14 जुलाई को आरोपी उसकी बेटी का अपहरण करके भाग गया।
विज्ञापन

पहले तो परिजनों ने तलाश की लेकिन जब युवती नहीं मिली तो भावनपुर थाने पहुंचकर मईनुद्दीन उर्फ मन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सर्विलांस टीम और साइबर सेल की टीम ने जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी इंदौर में युवती को लेकर भागा है। उसकी आखिरी लोकेशन इंदौर मिली है। भावनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने इस मामले में पांच टीमों का गठन किया है। साइबर सेल, सर्विलांस के अलावा तीन टीम और लगाई गई है। तीन टीम आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की तलाश के लिए दबिश दे रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि जल्द ही युवती को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि 48 घंटे में यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। दूसरे संप्रदाय के लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से हिंदू युवतियों को अपना शिकार बना रहे हैं। युवती को जल्द तलाश कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed