प्रेमिका से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानिए, मौके से मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा था...
यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर शहर की है। यहां चरथावल के दहचंद गांव में खाली पड़े मकान में प्रेमिका के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका समेत चार पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां समेत चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दहचंद गांव का देव कुमार (30) पुत्र मदन पाल पिछले कई वर्षों से मुजफ्फरनगर के रामपुरी मोहल्ले में परिवार सहित रहता था। गांव में उसका पैतृक मकान खाली पड़ा है। घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार रात को देव कुमार अकेला गांव में अपने घर पहुंचा। घर में जाने के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मकान के कमरे में गले में चुन्नी से उसका शव लटका देखा, तो ग्रामीण हतप्रभ रहे गए। उन्होंने डायल पुलिस 100 को सूचित किया।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छत से उतरवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड़ नोट मिला। सुसाइड में पत्नी के प्रेम प्रसंग के हवाले का जिक्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। खुदकुशी के मामले में मृतक के तहेरे भाई देवी शरण ने प्रेमिका, उसका पति, मां और चाचा के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पढ़ें : बीवी से परेशान CRPF के जवान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा...
आरोप है कि उसका भाई देव कुमार मुजफ्फरनगर रहकर किराए पर टैक्सी चलाने का काम करता था। वहां दोस्त की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। उसके बाद प्रेमिका समेत नामजद आरोपियों ने उसे कई तरह से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। मुजफ्फरनगर और गांव का मकान का बैनामा प्रेमिका के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। यह बात देव कुमार ने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी मां मेवा देवी और वादी को बताई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था, जिससे तंग आकर उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। एसओ ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट से मृतक के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सदमे में उजड़ गया परिवार
देवकुमार पिछले पांच साल से मुजफ्फरनगर फ्लोरेंस हाईस्कूल के निकट पत्नी सोनिया और दो बेटियों के साथ रहता था। वहीं टेंपू चलाने वाले दोस्त की पत्नी के प्रेम जाल में फंस गया। उसने और उसके परिवार वालों ने मकान नाम करने को कहा, तो वह सदमे आ गया। उनसे तंग आकर उसने मौत के लिए गांव का पैतृक घर चुना। दरअसल गांव में उनका घर पूरी तरह खाली पड़ा है। परिवार में अधिकांश सदस्य सेना में हैं। छोटा भाई भी उसके साथ रहता था। मृतक के पिता मदनपाल की वर्ष 2004 में अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह सेना में थे। इसके अलावा चाचा महिपाल, ताऊ के लड़के देव समेत पांच लोग सेना में है। एक ताऊ का लड़का देव कुमार यूपी पुलिस में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/