फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CRPF jawan harassed by wife, hanged, suicide note written in...

बीवी से परेशान CRPF के जवान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा...

Fri, 29 Sep 2017 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 29 Sep 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan harassed by wife, hanged, suicide note written in...
रविंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत के हबीबपुर नंगला गांव में सीआरपीएफ के जवान ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। सुसाइड नोट में मौत की वजह पत्नी का उत्पीड़न बताया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी महिला के परिजनों ने हंगामा किया। जवान की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है।  

विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र के हबीबपुर नंगला निवासी रविंद्र कुमार (31) पुत्र जोधा सिंह वर्ष  2007 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ। फिलहाल उसकी तैनाती दिल्ली में चल रही थी। दो सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आया। मंगलवार की रात में उसने मकान के कमरे में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह परिजनों को उसका शव पंखे से लटका मिला। परिजनों को जवान का तीन पेज का सुसाइड नोट भी रखा हुआ मिला। उसने अपने मरने की वजह अपनी पत्नी बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही सुसाइड नोट को भी अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई जितेंद्र ने अपनी भाभी रीतू उर्फ चीनू के खिलाफ अपने भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।

Trending Videos

जा रहा हूं, जितेंद्र परिवार का ख्याल रखना

CRPF jawan harassed by wife, hanged, suicide note written in...
सीआरपीएफ के जवान रविंद्र की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सुसाइट नोट में रविंद्र ने अपने मरने की वजह अपनी पत्नी को बताया है। सुसाइट नोट में लिखा कि पत्नी मेरे माता-पिता, भाई-बहनों और मेरे साथ मारपीट करती थी। उसकी समाज में बेइज्जती हो रही थी। रोज जिल्लत की जिंदगी जीता था। उसने अपने भाई जितेंद्र को लिखा मेरे जाने के बाद पूरे परिवार और मेरी बेटी का ख्याल रखना और मेरी पत्नी को घर से निकाल देना, क्योंकि आज तो उसकी वजह से मैं जान दे रहा हूं, कल किसी ओर को देनी पड़ेगी। पुलिस प्रशासन मेरे परिवार को परेशान मत करे, मैं सिर्फ अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए जान दे रहा हूं। क्योंकि जीते जी में उससे पीछा नहीं छुड़ा सकता था।  

मायके वाले बोले साजिश के तहत फंसाया
रविंद्र की शादी बुलंदशहर के हरचना निवासी रीतू उर्फ चीनू के साथ वर्ष 2009 में हुई । मंगलवार को रविंद्र के आत्महत्या करने का पता चलते ही उसके मायके वाले गांव में पहुंचे। जैसे ही उनको पता चला रीतू को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने पहले गांव में फिर थाने में हंगामा किया। उन्होंने कहा महिला को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।  

ड्यूटी जाने से पहले ही कर ली आत्महत्या  
पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि रविंद्र की छुट्टी पूरी हो गई । उसको बुधवार को ड्यूटी पर जाना था। उससे पहले ही उसने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ। 

एसपी बोले, सुसाइड नोट की होगी जांच  
एसपी जय प्रकाश ने अर्द्ध सैनिक बल के मृत जवान रविंद्र के पास से जो सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed