{"_id":"6722a6de6d63626012038a25","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-from-train-after-dispute-with-wife-meerut-news-c-72-1-mct1002-123727-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर फलाईओवर स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर जीआरपी ने मृतक की पहचान खरखौदा निवासी विशाल (30) के रूप में की। विशाल ने पत्नी से विवाद होने के बाद खुदकुशी कर जान दी है।
परतापुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम ने युवक के शव की आसपास जमा हुए लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए।
इसके बाद परिजन ने जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि विशाल पत्नी आरती के साथ परतापुर में किराए पर रहता था। वह हलवाई की दुकान पर काम करता था। विशाल का मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।