{"_id":"67214961041f801e7d035fb8","slug":"young-man-beaten-to-death-after-bike-collision-two-companions-injured-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123713-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक टकराने पर युवक की पीटकर हत्या, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक टकराने पर युवक की पीटकर हत्या, दो साथी घायल
विज्ञापन
टीपीनगर के बागपत रोड फ्लाईओवर की घटना
अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड फ्लाईओवर के पास सोमवार रात बाइक टकराने पर कुछ लोगों ने सटरिंग का काम कर वापस घर लौट रहे घर लौट रहे हर्षित (23) की पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
टीपीनगर के शेखपुरा निवासी हर्षित सटरिंग का काम करता था। सोमवार को वह शेखुपुरा के ही रहने वाले मोनू और जॉनी के साथ किसी गांव में सटरिंग का काम करने गया था। रात करीब 12 बजे तीनों बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। घायलों ने पुलिस को बताया कि बागपत रोड फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक से तीन युवकों की बाइक टकरा गई। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया।
लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आरोपियों ने हर्षित, मोनू और जॉनी पर हमला कर दिया। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को हर्षित की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि मोनू और जॉनी की हालत गंभीर बनी हुई है। जॉनी के भाई की ओर घटना की रिपोर्ट टीपीनगर थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।