फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogiraj does not stop crime, dabangas attacked with sharp weapon, Seven wounded

योगीराज में नहीं थमा अपराध! दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, सात घायल

Sat, 13 May 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj does not stop crime, dabangas attacked with sharp weapon, Seven wounded
अस्पताल में घायल युवक

मुजफ्फरनगर में आखलौर गांव में किराए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी पक्ष के लोगों ने एक किसान के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर महिलाओं, युवतियों समेत सात परिजनों को गंभीर घायल कर दिया। उपचार नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आखलौर निवासी किसान सतपाल कश्यप ने हाल में ही भूसा ढोने के लिए गांव के ही दुकानदार अर्जुन से पल्ली किराए पर ली थी। काम पूरा होने पर उसने सारी पल्ली दुकानदार को वापस कर दी। शुक्रवार को पल्ली का किराया अधिक लगाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब तो कुछ लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया

Yogiraj does not stop crime, dabangas attacked with sharp weapon, Seven wounded
परिवार के कई लोग घायल

आरोप है कि कुछ समय बाद दुकानदार अर्जुन अपने साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर सतपाल के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। सतपाल को बचाने आए परिजनों पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में सतपाल उसके बेटे सुभाष, कंवरपाल, परिवार की ही मायावती, रुचिन, रेणू, सरिता को गंभीर घायल कर दिया।
 
बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। हमले की सूचना पर रोहाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का तुरंत उपचार नहीं किया तथा गंभीर घायल सतपाल को मेरठ ले जाने की बात कही। जिस पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने इमरजेंसी में हंगामा करते हुए डॉक्टरों का घेराव किया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को भर्ती करा उपचार किया। हमले की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed