फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi goverment has asked to withdraw 7 cases related to Muzaffarnagar riots

मुजफ्फरनगर दंगा: सरकार ने लिया 7 केस वापस लेना का फैसला, डीएम को भेजा पत्र

Thu, 07 Feb 2019 12:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yogi goverment has asked to withdraw 7 cases related to Muzaffarnagar riots
मुजफ्फरनगर दंगा 2013: फाइल फोटो

शासन ने मुजफ्फरनगर दंगे के सात मुकदमे और वापस लेने की संस्तुति की है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव जेपी सिंह की ओर से डीएम को पत्र भेजा गया है। दंगे के 95 मुकदमों में से 38 मुकदमों की अभी तक शासन वापस लेने की संस्तुति कर चुका है। ये सभी मुकदमे दंगे के दौरान फुगाना और भौराकलां थाने में पुलिस की ओर से आगजनी, बलवा आदि धाराओं में ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज हुए थे। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक आदि ने सीएम योगी से मिल कर मुजफ्फरनगर दंगे में पुलिस की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे 95 मुकदमों की सूची सीएम को सौंपी थी। शासन ने डीएम से इन मुकदमों की मौजूदा स्थिति मांगी थी। अब शासन की ओर से इन मुकदमों को वापस लेने की संस्तुति की जा रही है। जनवरी माह में पहले 18 और फिर 13 मुकदमों के वापसी की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सात और मुकदमे वापस लेने की संस्तुति की गई है। चार मुकदमों में अभियोजन अधिकारी की ओर से कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 321 के तहत रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी है।

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने बताया कि अभी तक शासन की ओर से कुल 38 मुकदमों को वापस लेने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कवाल कांड के दोहरे हत्याकांड में कोर्ट के निर्णय को भी उचित बताया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed