फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogi-adityanath indicate congress candidate imran-masood as ajhar masood in saharanpur

योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर किया तीखा हमला, कांग्रेस प्रत्याशी को बताया अजहर मसूद का दामाद

Mon, 25 Mar 2019 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
yogi-adityanath indicate  congress candidate imran-masood as ajhar masood in saharanpur
इमरान मसूद, योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मां शाकंभरी के दरबार से आशीर्वाद लेने के बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया, तो उनके पिटारे से कांग्रेस, बसपा और सपा सभी के लिए कुछ न कुछ तीखी टिप्पणी निकलती रही। भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी, गुंडों के कुल भूषण और नामदारों के कुल दीपक की और अजहर मसूद के दामाद की संज्ञा देकर योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन


योगी ने कहा पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लिए बिना कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं , गांव जवार में कहावत है, "जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा "जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी

कांशीराम के नाम से बसपा को घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली के दौरान कांशीराम का नाम लेकर बसपा को घेरने का प्रयास किया और कहा कि जिस महापुरुष के नाम से राजनीति की जाती है, उस महापुरुष का नाम मिटाने की साजिश की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के महापुरुष कांशीराम के नाम से सहारनपुर का मेडिकल कॉलेज था, लेकिन इनके नाम पर राजनीति करने वालों ने साजिश करके दूसरा नाम रख दिया, इसके पीछे बड़ी साजिश रही। जनता को भी सोचना चाहिए। 

गौरतलब है कि सहारनपुर जनपद में मुस्लिम के बाद बड़ी संख्या अनुसूचित जाति वर्ग की बताई जाती है। भाजपा का पहले भी यह प्रयास रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके। वहीं, बसपा की राजनीतिक धुरी भी सहारनपुर में है, यहां के हरौड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा सुप्रीमो मायावती दो बार विधायक चुनी जा चुकी है, वहीं एक बार कांशीराम भी सहारनपुर लोसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। कहीं न कहीं भाजपा का प्रयास अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों में भी सेंध लगाने की है। 

राहुल गांधी पर लगातार किया प्रहार 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार नहीं, बल्कि भाषण के दौरान कई बार तंज कसे। पहले तो कृषि की बात कहकर तंज कसा, तो फिर पूजन की पद्धति को लेकर कहा कि ऐसे भी महान लोग हैं, जो मंदिर में पूजा करने ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हों, अगर नकल भी करनी है, तो उसके लिए भी अकल चाहिए।

इसके साथ ही कहा कि जब राहुल गांधी वाराणसी गए, तो मंदिर में जैसे-तैसे पूजा कर ली, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अपने गले से निकालकर माला डालते हैं, बहुत अफसोस होता है इनकी बुद्धि पर। 

20 प्रतिशत महिलाओं की करेंगे पुलिस में भर्ती 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक यह बात भी मंच से कही कि आने वाले दिनों में पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जाएगी। साथ ही कहा कि मनचलों को चौराहों पर हमारी महिला ब्रिगेड सबक सिखाने का काम करेगी। वहीं, बसपा पर निशाना साधकर कहा कि पूर्व में पुलिस की भर्ती में भ्रष्टाचार होता था और भर्ती के नाम पर लूट-खसौट मचती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। 

विज्ञापन

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं वे  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई हो गए हैं, मोदीजी के खिलाफ एक होकर हाय तौबा मचा रहे हैं, पर नेता नहीं बताएंगे। राहुल जी से पूछो प्रधानमंत्री कौन होगा, तो कहते हैं मनमोहन जी से पूछता हूं।

अखिलेश यादव से पूछते हैं कि आपके नेता मुलायम सिंह होंगे या नहीं, तो वह कहते हैं कि नेताजी के पद से उन्हें हटा दिया है, अब मायावती नेता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव देश में 543 सीटों पर हो रहा है। कम से कम 272 सीटों पर जो जीतेगा, उसकी सरकार बनेगी। सपा, बसपा सिर्फ 37 और 38 सीट पर चुनाव लड़कर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। 

मंच से दो नारे लगवाए 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से दो नारे लगवाए। पहला नारा उन्होंने 2022 में आजादी के 74 वर्ष पूरे होने से जोड़ा और कहा कि उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। वहीं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर दूसरा नारा लगवाया कि मोदी है, तो मुमकिन है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed