फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga is the science of balancing soul and mind: Prof. Sangeeta Shukla

Meerut: CCSU ने ब्रजघाट में किया योग कार्यक्रम, तीर्थ स्थली पर योग से जोड़ा संस्कृति, आस्था और प्रकृति का संगम

Wed, 18 Jun 2025 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the science of balancing soul and mind: Prof. Sangeeta Shukla
ब्रजघाट पर सीसीएसयू की ओर से लगाया गया योग शिविर
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर स्थित पवित्र ब्रजघाट गंगा तट पर एक विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग विज्ञान विभाग एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन की प्रेरणा राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय कुलपति से प्राप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा मां के पावन तट पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर तथा गंगा जल में जल अर्पण कर किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने मां गंगा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पहले उन्हें जल समर्पित किया, जो किसी भी गंगा तट आयोजन की भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का प्रथम चरण होता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। जीवनदायिनी गंगा के प्रवाह के मध्य योग साधना का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जीवन रूपी नौका में संतुलन, प्रवाह और संयम के साथ ही जीवन सफल होता है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं, बल्कि यह आत्मा और मन के संतुलन का विज्ञान है जो प्रकृति से जुड़कर और भी प्रभावी हो जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि गंगा मां के पावन तट पर और उनकी लहरों पर योग करना न केवल आध्यात्मिक अनुभव है, बल्कि यह हमें यह सिखाता है कि जीवन में स्थिरता और शांति प्राप्त करने के लिए हमें अपनी संस्कृति और प्रकृति दोनों से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रजघाट की यह दिव्यता, गंगा का पवित्र स्पर्श और योग की साधना- तीनों मिलकर शरीर, मन और आत्मा को एकाकार कर देते हैं। यह आयोजन केवल योग दिवस की औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक संवाद है, जो सनातन मूल्यों को आज के युवाओं से जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में योगाचार्य अमरपाल द्वारा सूर्य नमस्कार, नमस्कार मुद्रा, ध्यान क्रिया, भ्रामरी, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक योग पिरामिड और विशेष आकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस दौरान किसान कॉलेज सिंभावली के सचिव राजू, प्राचार्य प्रो. विजय गर्ग, महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर के प्रबंधक विजयवीर, चेयरपर्सन चौधरी रेणुका सिंह, डायरेक्टर डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. पंकज कुमार, प्रेरणा वर्मा, पारुल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed