{"_id":"6492aa5a54a9943e23020797","slug":"yoga-is-the-basis-of-healthy-life-teachers-and-students-practiced-yoga-in-the-camp-in-meerut-college-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meereut: योग स्वस्थ जीवन का आधार, मेरठ कॉलेज में आयोजित शिविर में शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meereut: योग स्वस्थ जीवन का आधार, मेरठ कॉलेज में आयोजित शिविर में शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने किया योगाभ्यास
Wed, 21 Jun 2023 01:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:14 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरठ कॉलेज में आज योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास कर विभिन्न योग क्रियाएं सीखीं। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव डॉ ओपी अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में योगाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षिका निधि राठी के निर्देशन में प्रबंध समिति के सचिव, शिक्षक, गैर शिक्षक साथी एवं छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव डॉ. ओपी अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। इसके जरिए व्यक्ति, समाज एवं विश्व को कल्याण के मार्ग पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: International Yoga Day: योगपथ पर छा गए म्हारे योग गुरु, चीन से हरिद्वार तक सिखा रहे योग
विज्ञापन
छात्र कल्याण परिषद् एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो अंजलि मित्तल ने कहा कि योग तन एवं मन को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम माध्यम है। वहीं, अधिष्ठाता प्रो सीमा पंवार ने कहा कि योग अपनाकर स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो वीरेंद्र सिंह ने सलाह दी कि लोगों को नियमित जीवन में योग अवश्य अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर उप अधिष्ठाता प्रो. कपिल कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अनिल राठी, समेत काफी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर मलिक ने किया।