{"_id":"642dde8d459a5e884008df76","slug":"yakubs-family-hides-32-luxury-vehicles-notice-issued-meerut-news-c-14-1-181500-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: याकूब के परिवार ने 32 लग्जरी वाहनों को ढूंढने में छूटे पुलिस के पसीने, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: याकूब के परिवार ने 32 लग्जरी वाहनों को ढूंढने में छूटे पुलिस के पसीने, नोटिस जारी
Thu, 06 Apr 2023 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:18 AM IST
सार
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार ने 32 लग्जरी वाहनों को पुलिस की जांच में छिपा दिया है।
विज्ञापन
हाजी याकूब व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार ने 32 लग्जरी वाहनों को पुलिस की जांच में छिपा दिया है। इन वाहनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यह वाहन गैंगस्टर के तहत जब्त होने हैं।
विज्ञापन
वाहन नहीं मिलने पर पुलिस ने याकूब के दोनों बेटे इमरान एवं भूरा और पत्न संजीदा बेगम को नोटिस भेज दिया। सीओ ने शुक्रवार को इन सभी वाहनों को जब्त करने का दावा भी किया है। पुलिस अब तक अब तक याकूब की साढ़े 26 करोड़ रुपये की कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 2024 में यहां भी होंगी अमेरिका जैसी सड़कें, चलेगी ड्रोन टैक्सी
विज्ञापन
31 मार्च को आधी रात के बाद हापुड़ रोड स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में पुलिस-प्रशासन व कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ कीमत का मीट पकड़ा गया था।
पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 आरोपी बनाए थे। बाद में गैंगस्टर के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में इमरान और भूरा पर जमानत पर बाहर हैं जबकि हाजी याकूब सोनभद्र जेल में बंद हैं।