फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub-Shahid supporters fired, firing

याकूब-शाहिद के समर्थकों में मारपीट, फायरिंग

Thu, 11 Apr 2019 03:21 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 11 Apr 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
Yakub-Shahid supporters fired, firing
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर के अतिसंवेदनशील इलाके गुदड़ी बाजार में बुधवार देर रात को बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के समर्थकों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। आरोप है कि याकूब का बेटा फिरोज उर्फ भूरा अपने समर्थकों को लेकर पूर्व सांसद के मोहल्ले में प्रचार करने पहुंच गया। प्रतिबंध के बाद प्रचार पर आपत्ति जताने पर भूरा का शाहिद के समर्थकों से विवाद हो गया। दोनों में टकराव हो गया। मतदान के एक दिन पहले गुदड़ी बाजार में तनाव देखकर रात में ही चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया है।
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक में आपसी मनमुटाव चला आ रहा है। याकूब ने चुनाव की नुक्कड सभा में शाहिद के परिवार पर कटाक्ष किया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर फिर से तनातनी हो गई थी। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का बुधवार शाम पांच बजे प्रचार बंद हो गया था। आरोप है कि रात 11:50 बजे याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा करीब 400-500 समर्थकों के संग गुदड़ी बाजार में प्रचार करने पहुंचा। बताया गया कि भूरा पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर भी गया था।
विज्ञापन

इसको लेकर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक  और उसके परिजनों ने आपत्ति जता दी। इससे पहले मामला सुलझ पाता कि दोनों के समर्थक आमने सामने आए। दोनों में मारपीट हो गई। याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को वहां से भागना पड़ा। इसी दौरान बीच बचाव में आए शाहिद अखलाक के समर्थकों ने मोहल्ले के हाजी अकबर के साथ भी मारपीट कर दी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर हवाई फायरिंग करने के भी आरोप लगाए। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री फोर्स लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग होते मची भगदड़
गुदड़ी बाजार में फायरिंग होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। याकूब का बेटा अपने समर्थकों को लेकर वहां से निकल गया था। लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से फायरिंग हुई है। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मामले की गंभीरता को देखते रात में गुदड़ी बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पैरा मिल्ट्रिी फोर्स को भी बुलाया गया।
शाहिद के परिवार ने मुझे क्यों पीटा
बीच बचाव कराने में हाजी अकबर के साथ मारपीट हुई है। अकबर ने आरोप लगाया कि याकूब का बेटा व उसके समर्थक वहां से भाग रहे थे। तभी शाहिद और उसके रविवार ने उसके ऊपर हमला कर दिया। अकबर ने शाहिद और उसके परिवार पर आरोप लगाकर कोतवाली थाने में शिकायत दी है।
याकूब का समर्थक बताया गया
पुलिस ने बताया कि अकबर बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का समर्थक है। भूरा पहले अकबर के घर समर्थकों के साथ आया था। उसके बाद वह शाहिद अखलाक के घर पहुंचा। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है।
संगीन के साये में होगा गुदड़ी बाजार में मतदान
याकूब और शाहिद के समर्थकों में टकराव के आसार है। बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान है। इसको देखते गुदड़ी बाजार में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया। पुलिस ने बताया कि रात में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जाएगा। चुनाव में माहौल खराब करने करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चार मुकदमे होंगे दर्ज
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज और उसके समर्थक प्रतिबंध के बाद प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरा मुकदमा दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी। जिसमें दोनों ने शांति व्यवस्था खराब की है। इसके अलावा याकूब पक्ष की तरफ से पूर्व सांसद व उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी गई। वहीं, शाहिद अखलाक के पक्ष ने भी याकूब व उसके बेटे और समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed