{"_id":"5b6d77c84f1c1bb9478b484c","slug":"xuv-car-burns-near-ira-mall-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरा मॉल की पार्किंग में धू-धू कर जली एक्सयूवी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरा मॉल की पार्किंग में धू-धू कर जली एक्सयूवी कार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जली एक्सयूवी कार
- फोटो : अमर उजाला
ईरा मॉल की पार्किंग में एक एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आधा घंटे में जलकर राख हो गई। गमीनत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित युवक ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी है। घटना यूपी के मेरठ शहर की है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। गौरव वर्मा पुत्र विरेंद्र कुमार वर्मा चाबी लगाकर गाड़ी स्टार्ट कर रहे थे कि अचानक डेस्क बोर्ड में धुआं उठने लगा। इससे पहले की गौरव कुछ कर पाता कि कार में भीषण आग लग गई। इसके बाद गौरव ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि उस वक्त तक एक्सयूवी कार जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर टीपीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/