{"_id":"6aaac3699a7f1db26c035bf9","slug":"wrestlers-displayed-their-prowess-in-the-wrestling-arena-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113615-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
Wed, 16 Sep 2026 09:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
अरनावली में तीन दिवसीय गोगामेड़ी मेले का समापन, यूपी समेत चार राज्यों के पहलवानों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। अरनावली गांव स्थित प्राचीन समाधि श्री जाहरवीर गोगामेड़ी पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। शाम को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में राधे पहलवान गोटका, चेतन डगरपुर, अनमोल, चिराग, बरकत पहलवान, बंटा डगरपुर, शुभम, परविंदर पहलवान, प्रेमपाल करनावल, सारांश पहलवान, नदीम पहलवान और अमित पहलवान महामाया स्टेडियम समेत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मेला आयोजक विश्वास सांगवान ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में पिंटू पहलवान करनावल को 1100 रुपये, गूंगा पहलवान और प्रेमपाल पहलवान करनावल को 2100 रुपये और लविश गुर्जर गाजियाबाद को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका अमरपाल सांगवान और उमेश ने निभाई।
मेला आयोजकों ने बताया कि जाहरवीर गोगा मेले का आयोजन प्रतिवर्ष आधे भादो की पंचमी को किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द भी मजबूत होता है। मेले के आयोजन में रश्मि, अमित सांगवान, विक्की, अंकित सांगवान और हरि गोपाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।