फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worshiped with fasting on Nirjala Ekadashi, distributed sherbet to passersby

निर्जला एकादशी पर व्रत के साथ की पूजा, राहगीरों को शरबत बांटा

Sat, 07 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Worshiped with fasting on Nirjala Ekadashi, distributed sherbet to passersby
मेरठ..कंवलजीत..प्रभात नागा स्थित सूरी नर्सिंग होम के बाहर सरबत वितरण करते श्रद्धालु......संवाद
मेरठ। निर्जला एकादशी पर व्रत के साथ भगवान विष्णु की पूजा की गई। मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए। राहगीरों को ठंडाई और शरबत का वितरण किया गया। आरती के बाद महिला संकीर्तन मंडल ने भजन गाए। निर्जला रहकर लोगों ने व्रत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने खाद्य पदार्थ, कपड़े आदि का दान किया। प्रभात नगर शिव कांवड़ संघ ने ठंडाई का वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों ने जय श्रीराम का जयघोष किया। समाजसेवी डॉ. एसके सूरी ने बताया भगवान लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। इस अवसर पर अनूप शर्मा, डॉ. सुनीता सूरी, आशीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव रस्तौगी, हेमेंद्र गुप्ता, राहुल वर्मा रहे। वहीं, अंकिता अग्रवाल, रुद्राक्षी अग्रवाल ने भद्रकाली मंदिर गढ़ रोड पर शरबत वितरण किया। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, नमन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जूली शर्मा, जॉनी, रुद्र आदि रहे।
विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम में निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत का वितरण किया गया। आचार्य दीपेंद्र ने एकादशी पर शरबत वितरण का महत्व बताया। इस अवसर पर सुनील कुमार, अशोक दूबे, सिद्धार्थ आदि रहे। वहीं, भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने गंगानगर में छबील लगाई। कार्यक्रम में दीप्ति सिंह, सीमा रस्तौगी, अनु गोयल, शिवानी शर्मा, मिथलेश, अरुणा रहीं। कचहरी पुल मेरठ कॉलेज रोड व्यापार संघ ने शिव हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इस अवसर पर आशीष चौरसिया, सुमित गुप्ता, संजय सोनकर, नितिन, अनुराग, विपिन रहे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से जेल चुंगी पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र, प्रदीप त्यागी, महेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल मंदिर जयदेवी नगर ने लगाई छबील
- निर्जला एकादशी पर सिद्धपीठ गोल मंदिर जयदेवी नगर सेवा समिति की ओर से छबील लगाई गई। सायंकाल मंदिर में महाआरती हुई। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया। किंग्वे गोपाल दी हट्टी पर शरबत वितरण में अनिल मित्तल, रतन सहगल, राकेश सिंघल, पुनीत शर्मा, अशोक माहेश्वरी, राकेश रहे। उधर, पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन हुआ। पंडित विवेक दत्त ने मंत्रोच्चारण किया और शरबत बांटा। सदर में हुए कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी सहित अन्य मौजूद रहे।

------
510 आर्मी बेस वर्कशॉप के बाहर लगाया शिविर

निर्जला एकादशी पर 510 आर्मी बेस वर्कशॉप ठंडाई का वितरण किया गया। इसमें सैनिकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संजय गुप्ता ने बताया कि यह कैंप 55 वर्षों से लगाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान सिंह चौधरी, योगेश कुमार, मनीष सक्सेना आदि रहे। उधर, एनजीओ बेटियां फाउंडेशन की ओर से जागृति विहार सेक्टर पांच स्थित काली माता मंदिर के पास शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर राधिका अत्री, पूर्णिमा, निक्की गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed