फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worship of girls took place in Saraswati Vidya Mandir.

Meerut News: सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ कन्याओं का पूजन

Tue, 30 Sep 2025 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Worship of girls took place in Saraswati Vidya Mandir.
सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन करते शिक्षक स्रोत स्कूल
हस्तिनापुर। सरस्वती विद्या मंदिर में नवरात्रि व विजयादशमी पर्व मनाया गया। विद्यालय में नौ कन्याओं का पूजन किया गया तथा विजय दशमी के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर व पूजा-अर्चना कर किया गया। नौ देवियों के रूप में सजी छात्राओं के समक्ष विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने कन्या पूजन व कीर्तन किया। माता के सुंदर भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने नौ देवियों का तिलक कर आरती उतारी व भोग लगाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, उन्होंने इस धरती पर प्रत्येक जीव से प्रेम किया। लंका विजय के समय भी उन्होंने वानर, रीछ व अन्य जंगली जानवरों की सेना बनाकर युद्ध जीता। नवरात्रि व विजयादशमी का महत्व बताते हुए सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम में नीतू नागर, सविता शर्मा, रीना, विजय, प्रभा, राजीव, कर्णपाल, प्रविंदर आदि रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन करते शिक्षक स्रोत स्कूल

सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन करते शिक्षक स्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed