{"_id":"647cf7372096287ed60d7934","slug":"world-environment-day-even-the-kali-river-could-not-become-clean-meerut-news-c-72-1-mrt1058-1695-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस: काली नदी भी नहीं हो पाई निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस: काली नदी भी नहीं हो पाई निर्मल
Mon, 05 Jun 2023 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
नदी में बहाया जा रहा प्रदूषित जल और कूड़ा, न हुई सफाई न हुआ पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रशासन और कई समाजसेवी संस्थाओं के तमाम प्रयासों के बावजूद काली नदी निर्मल नहीं हो पाई है। आज भी नदी में नालों का गंदा पानी और फैक्टरियों का दूषित जल छोड़ा जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए घातक है। इस कारण नदी के आसपास के गांवों में पीने का पानी भी दूषित हो गया है।
पिछले वर्ष जिला प्रशासन की ओर से भी काली नदी की सफाई और उसके किनारे पौधरोपण अभियान चलाया था, लेकिन इस वर्ष कोई कार्य नहीं किया गया है। गढ़ रोड स्थित कमालपुर के पास नदी में कूड़ा अटा पड़ा है। इस कारण आसपास का क्षेत्र भी प्रदूषित हो रहा है। कई बार स्थानीय लोग इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
नदी में डाला जा रहा कूड़ा
नदी कूड़े से अटी पड़ी है। आसपास के क्षेत्र में भी बदबू के कारण बैठना मुश्किल हो जाता है। पिछले साल सफाई हुई थी, इस साल कोई कार्य नहीं हुआ। - हरपाल, स्थानीय निवासी, कमालपुर
विज्ञापन
पानी भी हो रहा दूषित
गांव में पीने का पानी भी दूषित हो चुका है। प्रशासन की ओर से भी इसके लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। पीछे से फैक्टरियों का गंदा पानी नदी में आ रहा है। - सागर, स्थानीय निवासी