फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker's death by drowning under iron guard in Bijnor at Uttar Pradesh

यूपी: लोहे के गार्डर के नीचे दबकर श्रमिक की मौत, नवनिर्मित फोरलेन पुल पर करता था मजदूरी

Fri, 03 May 2019 10:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Worker's death by drowning under iron guard in Bijnor at Uttar Pradesh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में भूतपुरी के रामगंगा पुल पर नवनिर्मित फोरलेन पुल पर मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की लोहे के गार्डर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाने के गांव साहूवाला टांडा निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह अपने 50 साल के पिता शेर सिंह के साथ पिछले ढाई माह से भूतपुरी के नवनिर्मित फोरलेन पुल पर मजदूरी का काम कर रहा हैं। पिता शेर सिंह शुक्रवार दोपहर को रामगंगा नदी में बने पिलर पर ऊपर चढ़ कर काम कर रहे थे। संजीव नीचे काम कर रहा था। पिलर पर रखे लोहे के गार्डर के ऊपर सीमेंट के बने ब्लॉकों का वजन अधिक होने की वजह से पिलर पर रखे लोहे के गार्डर मुड़ गए। पिता शेर सिंह असंतुलित होकर नीचे गिर गए और पिलर पर रखे गार्डर व सीमेंट के भारी ब्लॉकों के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे श्रमिकों में खलबली मच गई। श्रमिक शेर सिंह की मौत का पता चलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक के परिजन सत्यवीर सिंह, संजीव, महेश, हरिओम, रामनिवास, इंदल सिंह ने पीएनसी के अधिकारियों से मुआवजा दिलाया जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed