फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work will be done on many roads of Rohta area, relief will be provided.

Meerut News: रोहटा क्षेत्र की कई सड़कों का होगा काम, मिलेगी राहत

Tue, 07 Oct 2025 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 07 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Work will be done on many roads of Rohta area, relief will be provided.
एमएलसी अश्विनी त्यागी ने कई मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रोहटा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में जल्द ही कई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू होगा। भाजपा एमएलसी अश्विनी कुमार त्यागी ने विभिन्न मार्गों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेजे हैं। विभाग द्वारा इन प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है और जल्द ही इनकी स्वीकृति की उम्मीद है।

त्यागाी के अनुसार कैथवाड़ी चौराहे से हिंडन नदी मार्ग पर काम होगा। यह कई गांवों को जोड़ेगा और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा। नारंगपुर से खिवाई होते हुए मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग काफी अहम है। मेरठ-करनाल मार्ग पर जुलैढा होते हुए सरधना तक भी काम होगा। रासना से पाथौली मार्ग, फतेहपुर से पाथौली मार्ग पर भी काम होगा। बाड़म-भलसोना-सलाहपुर-रासना मार्ग लंबी दूरी तय करने वालों के लिए वैकल्पिक और बेहतर रास्ता बनेगा। एमएलसी अश्विनी त्यागी और धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि यह सड़कें केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला हैं। इन मार्गों से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य शहरों तक पहुंच आसान होगी, किसानों को मंडियों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed