फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work started for oxygen plant in military hospital

मेरठ : सैन्य अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए कार्य शुरू, 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय

Sun, 06 Jun 2021 11:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

हमारी तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है। डीआरडीओ को प्लांट लगाना है। हम उस स्थल को तैयार कर रहे हैं, जहां प्लांट लगना है।

विज्ञापन
Work started for oxygen plant in military hospital
Oxygen - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए तेजी से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए अब कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई और डीआरडीओ को ऑक्सीजन प्लांट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


इस अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला प्लांट लगाया जाएगा। सबसे पहले प्लांट के लिए फाउंडेशन को तैयार किया जा रहा है। इसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 
विज्ञापन

 

अमर उजाला ने ही 27 मई के अंक में सबसे पहले सैन्य अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के मंजूरी मिलने की खबर को प्रकाशित किया था। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मारामारी के बीच सैन्य अस्पताल को भी गैस नहीं मिल सकी थी।

बाद में प्रशासन की तरफ से काफी प्रयास के बावजूद सेना को ऑक्सीजन दिलाई गई। सैन्य अस्पताल में भी काफी संख्या में कोविड संक्रमित मरीज थे।

इन हालात के लिए प्लांट की कवायद शुरू हुई। इस प्लांट की जिम्मेदारी एनएचएआई मेरठ के परियोजना निदेशक डीके चतुर्वेदी को दी गई हैं। प्लांट का फाउंडेशन लगने के बाद डीआरडीओ को सूचित कर आगे की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। इसे जून में शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। 

हमारी तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है। डीआरडीओ को प्लांट लगाना है। हम उस स्थल को तैयार कर रहे हैं, जहां प्लांट लगना है। हम इसे 15 जून तक लगा देंगे। इसके बाद लगभग दस दिन लगेंगे। डीआरडीओ 25 जून तक इसे लगा देगा - डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed